ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही सपना चौधरी के भाई करन चौधरी की शादी शनिवार को हुई। भाई की शादी में सपना ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
भाई करन की शादी में सपना ने डार्क पिंक कलर का लहंगा और लाइट ब्लू कलर की ओढ़नी पहनी रखी थी। उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें वे बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रही अर्शी खान और महजबी सिद्दिकी के साथ बैठी और आंख मार रही है |
बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट पहुंचे
शादी में अर्शी खान के अलावा महजबीं और आकाश ददलानी भी पहुंचे थे। वहीं सपना के भाई की शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। प्रदेश भर से भी कई जानी मानी हस्तियां नजर आईं।
आपको बता दें कि आजकल सपना चौधरी कामयाबी के शिखर पर हैं। बिग बॉस 11 से बाहर होने के बाद सपना चौधरी को बॉलीवुड से कई ऑफर मिले हैं। इसके अलावा देश भर में उनके शो भी आयोजित किए जा रहे हैं।
Watch Video
https://youtu.be/WqMBcAhvDss





