गायक, गन और गैंगस्टर…’सिंघम’ का पंजाबी रीमेक बना रहे सिंगर पर अटैक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: समाज में लगता है अब इंसानियत खत्म हो गई है, बात कहीं की भी कर लें, हत्या-रेप की वारदातें आम हो गई हैं,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: समाज में लगता है अब इंसानियत खत्म हो गई है, बात कहीं की भी कर लें, हत्या-रेप की वारदातें आम हो गई हैं, चाहे वो उन्नाव गैंग रेप मामला हो या कठुआ । कानून व्यवस्था कैसे सुधरे- इस पर कोई चर्चा नहीं, सिर्फ हर बार बात ही होती है । सियासी हुक्मरान भी अपने ही बार-पलटबार में उलझते नजर आते हैं, और पिछले दिनों तो पंजाब में पुलिस के प्रशासनिक अधिकारियों का विवाद सामने आया था । अब ऐसे में अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि सूबे में कानून व्यवस्था की हालत क्या होगी । क्योंकि पंजाब में पुलिस की नही बल्कि गैंगस्टरों की दहशत बनी हुई है। दिन-दिहाड़े हत्याओं जैसी वारदातों को अंजाम देना गैगस्टरों के लिए आम बात हो गई है। साल 2017 में कई ऐसी वारदातें हुई जिसने पंजाब के लोगों को दहला कर रख दिया। आए दिन गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रही, कभी किसी हिंदू नेता की हत्या तो कभी किसी पादरी की और अब गैंगस्टर के निशाने पर गायक भी हैं ।

गायक, गन और गैंगस्टर ये स्थिति बनी पड़ी है पंजाब में- जहां पहले गायकों पर भी जानलेवा हमले करने लगे हैं गैंगस्टर- मोहाली में मशहूर पंजाबी सिंगर, एक्‍टर और डायरेक्‍टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया गया और परमीश को गोली मारने की जिम्मेदारी एक शख्स ने ले ली है और वो शख्स है गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह धाहां | दिलप्रीत ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि उसी ने परमीश वर्मा को गोली मारी है साथ उसने यह भी लिखा कि इस बार बच गया है, अगली बार नहीं बचेगा । उसने दिलप्रीत ने परमीश को सुधरने की सलाह भी दी है । वहीं पुलिस ने गैंगस्टर के एक साथी को भी पकडने में भी सफलता हासिल की है ।

सोशल मीडिया परमीश को पहले भी कई दफा धमकियां दी जा चुकी हैं, लेकिन परमीश को खुद पता नहीं होगा कि कोई बाकय में ही उसकी जान की दुश्मन बना बैठा है और वो भी पंजाब का कुख्यात अपराधी- गैंगस्टर दिलप्रीत आज फिर से सुर्खियों में नहीं है । बता दें कि इससे पहले भी वो हत्या की वारदात को अंजाम दे चूका है । लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ से दिलप्रीत कोसों दूर है ।

परमीश वर्मा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी भी की है और कई अहम खुलासे होने की अब उम्मीद को जगी है । आपको बता दें कि परमीश वर्मा से मिलने के लिए कई पंजाब के कलाकार अस्पताल भी पहुंचे । तो साथ ही परिवार भी जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा है ।

Watch Video

https://youtu.be/i82OouEfFls

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *