तलवंडी सबो में सियासी कॉन्फ्रेंस, सुखबीर बादल ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:वैसाखी के पावन त्यौहार पर तलवंडी सबो में सियासी पार्टियों की तरफ से सियासी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। हालांकि आम आदमी पार्टी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:वैसाखी के पावन त्यौहार पर तलवंडी सबो में सियासी पार्टियों की तरफ से सियासी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस बार सियासी कांफ्रेंस न करने का फैसला किया था। लेकिन कांग्रेस और अकाली-भाजपा ने सियासी कॉन्फ्रेंस की और एक दूसरे पर वार पलटवार किए।  इस दौरान अकालीदल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकालीदल  97 साल पुरानी पार्टी है, देश में जितनी भी पार्टियां हैं उनसे सबसे पुरानी पार्टी अकालीदल है।

वहीँ उन्होंने मुख्यंमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कैप्टन पहले 5 साल तक पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन उन्होंने  क्षेत्र की तरफ देखा तक नहीं ।कांग्रेस  के विधायक और अध्यक्ष चीख रहे हैं कि मुख्यमंत्री मिल नहीं रहे। अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं पुलिस भी अपनी मनमानी कर रही है। राज्य सरकार ने सिर्फ खजाना खाली होने की रट लगाई है जबकि एक वर्ष पहले तो खजाना खाली नहीं था एक दम से खजाना  खाली कैसे हो गया। दस्तार मुहिम की शुरुआत पंजाब के मालवा क्षेत्र से की गई. वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कहा  खालसा की पहचान ही दस्तार है, और हरेक पंजाबी दस्तार बांधे.

 तलवंडी सबो में सियासी कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस और अकाली-भाजपा ने  की सियासी कांफ्रेंस

सियासी कॉन्फ्रेंस में खूब लगाए आरोप-प्रत्यारोप

सुखबीर बादल ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

Watch Video

https://youtu.be/qWbGDvUECvQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *