ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी गायक और डायरेक्टर परमीश वर्मा औऱ उनके दोस्त पर गोलियों से जानलेवा हमला हुआ।
परमीश वर्मा को गोली मारने वाला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने अपने अपराध को सोशल मीडिया पर कबूला। इसके बाद पुलिस ने परमीश वर्मा पर हमला करने वाले दिलप्रीत के साथी गैंगस्टर भिंदा ढान को पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस ने भिंदा को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर भिंदा के ऊपर कत्ल, कत्ल करने की कोशिश जैसे कई मामले दर्ज किए गए है।
हाल ही में उसने एक ड्राइवर का कत्ल किया था क्योकि उसने उसे रास्ता नहीं दिया था। फिलहाल भिंदा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गैंगस्टर दिलप्रीत से जुडी कुछ अहम जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।



