हिमाचल दिवस को लेकर तैयारियां शुरू, 15 अप्रैल को मनाया जाता है हिमाचल दिवस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल दिवस पर कदम से कदम मिलाने के लिए पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स और स्कूल के बच्चों ने अभ्यास शुरू कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल दिवस पर कदम से कदम मिलाने के लिए पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स और स्कूल के बच्चों ने अभ्यास शुरू कर दिया है | इसके लिए बीते कई दिनों से ही कई टुकड़ियां रिज मैदान पर परेड करती हुई दिख रही है |

15 अप्रैल को मनाया जाता है हिमाचल दिवस

15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के मौके पर पुलिस के जवान, पुलिस महिला कर्मी, ट्रैफिक पुलिस, गृह सुरक्षा बल के सिपाही, एनसीसी कैडेट्स और स्कूलों के विद्यार्थी परेड में भाग लेंगे। इसके लिए जवान खूब पसीना बहा कर अभ्यास कर रहे है।

शिमला में आयोजित किया जाएगा समारोह

उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया की इस बार का राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह इंदौरा के बजाए शिमला में आयोजित किया जाएगा | नूरपूर हादसे के बाद इसे कांगड़ा के इंदौरा से बदलकर राजधानी शिमला में कर दिया गया है |

सीएम होंगे मुख्य अतिथी

वहीं उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे | और शिक्षा मंत्री और शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *