ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी सरकार की लिपापोती, सियासी खींचतान और कई दिनों के नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार कर लिया | कुलदीप सेंगर को बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद लखनऊ में उनके इंदिरा नगर इलाके के घर से गिरफ्तार किया गया |
गिरफ्तारी के बाद भी दबंग विधायक की अकड़ देखने को मिली बता दें कि UP सरकार ने मामले की पूरी जांच सीबीआई को सौंपी थी । मामले में गुरुवार को विधायक पर रेप का रिपोर्ट दर्ज किया गया था। हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछा था कि विधायक की गिरफ्तारी करेंगे कि नहीं। गुरुवार की देर रात सीबीआई को पूरा मामला सौंप दिया गया था। शुक्रवार की सुबह में सीबीआई की टीम ने विधायक के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। सीबीआई तीन से चार टीमों में बटकर काम कर रही है। आज पीड़िता के गांव जेल और पीड़िता से भी पूछताछ की जा सकती है ।
उन्नाव गैंगरेप मामले में काबू आया आरोपी
CBI ने बीजेपी विधायक को किया गिरफ्तार
कई बड़े अधिकारियों से होगी पूछताछ
Watch Video
https://youtu.be/m7LSiWdiSYI
