ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान में महिलाओं से जुड़ी वारदाते बढ़ती ही जा रही है ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मामला लकराना जिले से है।
जहां पर एक शख्स ने गर्भवती गायिका को लाईव शो के दौरान गोली मार दी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
जानकारी समीना समून एक समारोह में गाना गा रही थी। उन्हे एक शख्स ने खड़े होकर गाना गाने के लिए कहा था उस समय उन्होने मना कर दिया पर कुछ समय बाद वो खड़ी होकर गाना गाने लगी थी पर उस शख्स ने गोली मार दी।
जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालात में था जब उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=kkpD2FgCDtA&feature=youtu.be



