ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिंसा में 4 नागिरकों की मौत हो चुकी है । बुधवार को मुठभेड़ शुरू होते ही भारी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया था ।
जिसे लेकर आज कुलगाम बंद कर दिया गया । हिंसक भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और फायरिंग भी करनी पड़ी । इस पर भी स्थिति नियंत्रित नहीं हुई तो पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया ।
इसी बीच कुलागाम के खुदवानी क्षेत्र में सुरक्षाबलों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों में 4 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं जबकि 35 के करीब घायल हुए हैं।
बता दे कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कुलगाम व अनंतनाग यातायात, दूकान व्यापार, शिक्षा संस्थानों को बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार देर रात से जारी मुठभेड़ में एक सेना का जवान शहीद व दो घायल हो गए थे ।




