शिक्षा विभाग का अजीबो-गरीब फरमान, बीजेपी दे रही जात-पात को बढ़ावा ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में छात्रों से उनके परिवार, जाति, धर्म, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट के साथ साथ ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों में छात्रों से उनके परिवार, जाति, धर्म, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट के साथ साथ ये पूछकर सबको चौंका दिया है कि क्या उनके मां-बाप किसी ‘अस्वच्छ’ पेशे में तो नहीं लगे हैं | गुरुग्राम और पंचकुला सहित पूरे हरियाणा में स्कूलों ने दो पेज का फॉर्म छात्रों को दिया है | जिसमें ये सारी सूचनाएं मांगी गई हैं | राज्य सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये बात नहीं पता कि इस फॉर्म को किसने जारी किया है |

जबकि इस फॉर्म में हरियाणा सरकार का लोगों है | प्राइवेट स्कूल अथॉरिटी का कहना है कि ये सूचना राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई है न कि स्कूल द्वारा एक और स्कूल का कहना है कि ये फॉर्म हरियाणा सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन से आया है | इस मुद्दे पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खट्टर सरकार पर निशाना साधा है | सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि खट्टर सरकार ने फिर वही किया | छात्रों को ‘अछूत’ और उनके माता-पिता के पेशे को ‘अस्वच्छ’ ठहराया | प्राइवेट स्कूल अथॉरिटी का कहना है कि ये सूचना राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई है न कि स्कूल द्वारा |

शिक्षा विभाग का अजीबो – गरीब फरमान

बीजेपी दे रही जात- पात को बढ़ावा ?

शिक्षा से जात- पात का क्या सरोकार ?

राज्य सरकार का ये कैसा फरमान ?

Watch Video

https://youtu.be/rJMEHeeQKuY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *