ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लंबे समय से विवादों में चल रही फिल्म नानक शाह फकीर को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंड़ी दिखा दी है।
सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद इस फिल्म को 13 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से इस विवादित फिल्म पर पूरी तरह से रोक लगाई जाती है।
इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि दुनिया का कोई भी मनुष्य गुरू साहिबान की चाहें वो नाटकी रूप ही क्यों ना हो वो बराबरी नहीं कर सकता है। इस फिल्म के साथ सिख भावनाएं जख्मी हुई है ही और साथ में सिख सिद्धांतों के साथ भी खिलवाड़ किया गया है।
इस फिल्म को रोकने के लिए सिख संगत कुछ भी करेंगी। साथ ही उन्होने कहा कि सिख संगत फिल्म के खिलाफ अपना विरोध शांतिपूर्ण करेंगी।गौरतलब है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए फिल्म निर्माता ने कोर्ट से अपील की थी।



