ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दारा सिंह, वो नाम जिसे सुनते ही लोगों के दिमाग में हनुमान जी का चेहरा उभर पड़ता है। रुस्तम-ए-हिंद के नाम से मशहूर दारा सिंह पहलवानों के भगवान माने जाते हैं। कोई भी पहलवान अखाड़े में घुसने से पहले दारा सिंह और हनुमान जी की तस्वीर के सामने जरूर सजदा करते हैं।
आपको बता दें, दारा सिंह एक्टर बनने से पहले पहलवान हुआ करते थे। एक ऐसा पहलवान जो आजीवन एक भी मैच नहीं हारा..दारा सिंह आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, लोगों के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं।
शायद यही वजह है कि WWE ने दारा सिंह को खास सम्मान दिया है। इस बार के WWE हॉल ऑफ फेम की Legacy Wing में दारा सिंह को शामिल किया गया है। साल 1954 में दारा सिंह ने टाइगर जोगिंदर सिंह को हराकर रुस्तम-ए-हिंद का खिताब जीता था। इसके बाद महाराजा हरि सिंह ने उन्हें सिल्वर कप से नवाजा था | Dara Singh in the WWE Hall of Fame
WWE हॉल ऑफ फेम में दारा सिंह
रुस्तम-ए-हिंद के नाम से मशहूर हैं दारा सिंह
अपने जीवन में एक भी मैच नहीं हारे दारा
1954 में जीता था रुस्तम-ए-हिंद का खिताब
Watch Video
https://youtu.be/-lhgdJWMtJY
