न्यूयॉर्क: सिख समुदाय की ओर से ‘पगड़ी दिवस’ आयोजित, हजारों की तादाद में पगड़ीधारी लोग जुटे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित टाइम्स स्क्वेयर पर सिख समुदाय की ओर से ‘पगड़ी दिवस’ आयोजित किया गया | इस मौके इकट्ठे हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित टाइम्स स्क्वेयर पर सिख समुदाय की ओर से ‘पगड़ी दिवस’ आयोजित किया गया | इस मौके इकट्ठे हुए पगड़ीधारियों में विभिन्न जातियों, धर्मो और देशों के लोग शामिल थे | सिखों की आन-बान और शान का प्रतीक ‘पगड़ी’ के प्रति उनकी आस्था को बढ़ावा देने और लोगों में इस पोशाक को लेकर भ्रांति दूर करने के मकसद से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | ‘सिख ऑफ न्यूयॉर्क’ नामक संगठन के स्वयंसेवी यहां आने वालों के सिर पर पगड़ी बांधकर सिखों के लिए उसके महत्व बता रहे थे |

सिख समुदाय की ओर से ‘पगड़ी दिवस’ आयोजित

हजारों की तादाद में पगड़ीधारी लोग जुटे

विभिन्न जातियों, धर्मो और देशों के लोगों ने लिया हिस्सा

लोगों में पगड़ी के प्रति भ्रांति दूर करना था मकसद

Watch Video

https://youtu.be/M-orEhkqsXw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *