एकतरफा प्यार की सनक, ई-मेल से युवक को दी धमकी, शादी करने के लिए बना रही दबाव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोटकपूरा के एक य़ुवक को फेसबुक पर मिली एक युवती ईमेल के जरिए धमकी दे कर शादी का दबाव बना रही है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कोटकपूरा के एक य़ुवक को फेसबुक पर मिली एक युवती ईमेल के जरिए धमकी दे कर शादी का दबाव बना रही है | साथ युवती ने धमकी दी है कि अगर युवक ने उसके साथ शादी नहीं की तो वो आत्महत्या कर लेगी |

आपने अक्सर लड़को द्वारा लड़कियों को ब्लैकमेल करने की खबरे सुनी होंगी | लेकिन आज हम आपको एक लड़की द्वारा लड़के को ब्लैकमेल करने की खबर दिकाएंगे जी हां कोटकपूरा में आईआईटी के छात्र को फेसबुक पर बनीं दोस्त ने ईमैल के जरिए ब्लैकमेल किया | युवक आईआईटी टॉपर है युवक को फेसबुक पर एक लड़की से प्यार हो गय़ा | अब लड़की युवक को शादी करने का दबाब बना रही है और खुदकुशी करने की धमकी भी दे रही है |

युवती कभी लड़के को मिली भी नहीं है पुलिस ने अचिन बंसल के पिता की शिकायत पर आरोपी प्रीति पर सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने के आरोप में आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर जिला फरीदकोट के एस पी दीपक पारीक ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने डा रजिंदर बांसल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है |

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं युवती ने खुदकुशी की धमकी दी है और साथ ही युवती अचिन के परिवार और रिश्तेदारों को धमकी दे रही है |

एकतरफा प्यार की सनक

ई-मेल से युवक को दी धमकी

शादी करने के लिए बना रही दबाव

Watch Video

https://youtu.be/NzmFw1BGo4U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *