शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, 2 साल से साथ रह रहे थे दोनों

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी में एक विवाहित युवक खुद को अविवाहित बताकर एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेवाड़ी में एक विवाहित युवक खुद को अविवाहित बताकर एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा और फिर फरार हो गया | पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है | आपको बता दें कि महिला के पति की मौत होने के बाद वो अपने 8 साल के बच्चे को लेकर रेवाड़ी में रहती थी | जहां वो रेलवे के चालक विश्राम गृह में भोजन बनाने का काम करती थी | इस दौरान एक युवक महिला को शादी का झांसा देकर दो सालों तक दुष्कर्म करता रहा | लेकिन अचानक ही उसके गायब हो जाने पर जब महिला ने छानबीन की तो पता चला कि वो पहले से ही शादीशुदा था | जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई |

 शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

2 साल से साथ रह रहे थे दोनों

खुद को अविवाहित बताता रहा युवक

महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

Watch Video

https://youtu.be/53hS3PG40Nk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *