ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान को आखिरकार जोधपुर की सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। जिसके बाद उनके परिवारवालो और फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सलमान खान को बेल मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और टीवीपुर में भी खुशियां मनाई जा रही है। इनके लिए खुशी दोहरी है।
पहली ये कि सलमान खान को बेल मिल गई है। बेल मिलने के बाद सलमाऩ बाहर आ गए है जिस कारण उन पर लगे करोड़ो रूपए डूबने से बच गए है। गौरतलब है कि यदि सलमान को जमानत नहीं मिलती तो तीन बड़ी फिल्मों पर लगा पैसा डूब जाना था। जब से सलमान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी तब से हर कोई परेशान था। चाहें सलमान के फैंस हो, परिवारवाले हो या फिर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री।
सभी यही दुआ कर रहे थे कि वो किसी ना किसी तरह से बाहर आ जाए औऱ हुआ भी यही सलमान को आज जज साहब ने जमानत दें दी है। बता दें कि पांच अप्रैल को सलमान खान को जोधपुर की सेशन कोर्ट से पांच साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद उनको जेल भेज दिया गया था। सलमान ने अपनी दो रातें जोधपुर की सैंट्रल जेल में बिताई थी। इस दौरान उनकी बहने और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा उनसे मिलने आई थी।


