कांग्रेसी नेता Inderjit Singh की गुड़ागर्दी, Facebook Live पर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिरोजपुर में एक नुमाइंदे द्वारा एक अधिकारी को थप्पड़ मारने पर अब इंद्रजीत जीरा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिरोजपुर में एक नुमाइंदे द्वारा एक अधिकारी को थप्पड़ मारने पर अब इंद्रजीत जीरा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है | फिरोजपुर में सात हजार अपात्र परिवारों की ओर से नीलेकार्ड बनाकर गरीबों के हिस्से का गेहूं लेने का मामला अभी सुलझा नहीं था कि कस्बा मक्खू में गरीबों का गेहूं और चावल की हेराफेरी करने का एक और मामला सामने आया है।

फिरोजपुर मक्खू में पूर्व कैबनेट मंत्री इंदरजीत सिंह जीरा ने फेसबुक पर लाइव किया और गेंहू के चोरी स्कैंडल का खुलासा किया गया। वहीं इस वीडियो में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के साथ हल्का धक्का मुक्की करते हुए भी दिखाई दिए । पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा की शिकायत के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने एक बंद प्राइवेट मिल में स्टोर किया 198 क्विटल गेहूं और 2.5 क्विटल चावल बरामद किया है। गोदामों से गेहूं की निकासी कर बाजार में महंगे दाम पर बेचने के आरोप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दो इंस्पेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ थाना मक्खू पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मिल में यहां गोदाम में गेहूं और चावल बरामद हुआ, उसे एक बार बंद कर दिया है। उसी दौरान कांग्रेसी नेता Inderjit Singh की गुड़ागर्दी सामने आई, Facebook Live पर फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़ जड़ दिया | जिसके चलते मामला गर्म होने के बाद इंद्रजीत जीरा पर FIR दर्ज करने की मांग की है ।

एक नुमाइंदे ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़

इंद्रजीत जीरा पर FIR दर्ज करने की मांग

Watch Video 

https://youtu.be/t7MEdF4RHoA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *