ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जोधपुर कोर्ट ने अभिनेता सलमान खान को बीस साल पुराने केस में दोषी करार कर दिया है। जिस कारण उनको पांच साल की सजा सुनाई गई। हालांकि इस केस में शामिल एक्टर सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे औऱ नीलम कोठारी को अदालत ने बरी कर दिया गया। पर सलमान को अदालत ने जेल भेज दिया। सलमान ने जेल में रात बिताने के बाद अगली सुबह यानि 6 अप्रैल को जमानत की याचिका दायर की जिसका फैसला कल आएगा।
बता दें कि सलमान के जेल जाने के बाद उनके परिवार, फैंस के साथ साथ पूरा बॉलीवुड सदमे है। बॉलीवुड सदमे के साथ साथ परेशान भी है, क्योकि साथ ही 1000 करोड़ रूपए का घाटा भी हो सकता है। जी हां बॉलीवुड ने सलमान खान पर पूरे 1000 करोड़ रूपए लगा रखे है। यदि वो जेल जाते है तो 1000 करोड़ रूपए डुब सकते है। काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई से पहले सलमान ने टीवी शो और फिल्मों को साइन किया हुआ था।
जिनका बजट भी काफी है। इन प्रोजेक्ट का एलान भी मीडिया में हो चुका है। इन प्रोजेक्टों के पूरा ना होने के कारण भारी नुकसान हो सकता है। सलमान के प्रोजेक्ट की बात की जाए तो इस साल उनकी फिल्म रेस-3 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है इस फिल्म की शुटिंग 90% पूरी हो चुकी है। यदि सलमान को जेल हो जाती है तो ये सभी प्रोजेक्ट ठप्प पड़ सकते है। रेस-3 के डायरेक्टर रेमो डीसूजा, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि ये फिल्म रिलीज ना हुई तो इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए बुरा है।
वहीं दूसरी तऱफ सलमान का अगला प्रोजेक्ट भरत और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म किक-2 और फिल्म दबंग -3 है। इन फिल्मों में सलमान का ही मुख्य किरदार है। जिससे साफ पता चल रहा है यदि वो ना हुए तो फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा घाटो हो सकता है।
फिल्मों के इलावा उनका टीवी शो दस का दम सीजन 3 भी आना वाला है जिसको वो होस्ट करेंगे। फिल्मों और टीवी शो जैसे बड़े बड़े प्रोजेक्टों से ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि टीवीपूर को भी काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कल का दिन सलमान के साथ साथ इन सभी की किस्मत का फैसला होगा।




