ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेता सलमान खान को काला हिरण शिकार के मामले पर करीब पांच साल की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाने के बाद सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल में भेज दिया जहां उन्होने अपनी पहली रात गुजारी।
अदालत में जब उनको सजा सुनाई गई थी तो उनकी दोनों बहने अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा अपने भाई के साथ खड़ी हुई थी। पांच साल की सजा सुना देने के बाद उनकी बहन अर्पिता रोने लगी थी।
इस दौरान सलमान को बॉलीवुड इंडस्ट्री से सबसे पहले एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सेट्रंल जेल पहुंची। हालांकि सलमान से मिलने के लिेए प्रीति जिंटा अपना मुंह छुपाकर आई थी। सलमान खान की मुश्किल के समय में प्रीति जिंटा पहली अभिनेत्री है जो उनसे मिलने के लिए पहुंची। इस दौरान दोनो ने बातें की।
बता दें कि सलमान को सजा सुनाए जाने के बाद बॉलीवुड स्टार ने दुख प्रगट किया है और सभी बॉलीवुड के टाइगर को सपोर्ट कर रहे है। प्रीति जिंटा और सलमान ने बहुत सी फिल्में एक साथ की है और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी है। सूत्रों की मानें तो सलमान से मिलने के लिए सलमान के भाई अरबाज, सोहेल औऱ इनके साथ साजिद नाडियावाला भी मिलने के लिए पहुंचेगे।



