ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ के साथ छोटे परदे पर वापस लौट आए हैं | लेकिन कपिल के लिए बुरी खबर ये है कि उनके इस नए शो को दर्शक उस तरह से प्यार नहीं दे रहे हैं | जैसे पहले वाले शो को दिया करते थे |
घटती लोकप्रियता है वजह
फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ का कंटेंट लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है | यही वजह है कि ऐसी खबरें आनी शुरू हो गई हैं कि अब इस शो को फिर पुराने ट्रैक पर ले जाया जा सकता है | बता दें कि अगर ऐसा होता है तो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के सारे कलाकार एक बार फिर साथ आ सकते हैं |


