ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस ने पंजाब को दहलाने की साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की है | काउंटर इंटेलिजेंस ने इंजीनियर इंदरजीत सिंह रिंकू को मोहाली से गिरफ्तार किया है | जानकारी के मुताबिक रिंकू पाकिस्तान की ISI से ट्रेनिंग ले चुका है |
इंजीनियर इंदरजीत सिंह रिंकू को किया गिरफ्तार
काउंटर इंटेलिजेंस ने रिंकू के पास से बम बनाने का सामान भी बरामद किया है | जानकारी के मुताबिक रिंकू फेसबुक के ज़रिए ISI के संपर्क में था | वहीं पुलिस ने बताया कि रिंकू को बम बनाकर धमाका करने के आदेश थे |




