ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना एस टी एफ की टीम को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब लुधियाना यूनिट के इंचार्ज S I की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को दो किलो हेरोइन सहित काबू किया।
पकडे गए आरोपी की पहचान शमशेर सिंह वासी के रूप में हुई है। आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 10 करोड़ के करीब बताई जा रही है।
एस टी एफ इंचार्ज के मुताबिक शुरुआती जांच में आरोपी ने बताया वह दिल्ली से एक नाइजीरियाई व्यक्ति से हेरोइन लेकर आया है। वहीँ पुलिस हेरोइन के लिए पैसे लगाने वाले आरोपी हरदीप की तलाश कर रही है। पुलिस ने थाना बस्ती जोधेवाल में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।


