ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी विक्की गौंडर को पंजाब पुलिस ने मार गिराया। जिस कारण सभी गैंगस्टरों में पुलिस का खौफ बढ़ गया।
विक्की गौंडर की तरह मरने की जगह वो जेल जाना पंसद कर रहे है। ऐसे ही एक और गैंगस्टर जो मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर का साथी है गैंगस्टर मनदीप सिंह जग्गी ने भी अपना आत्मसमर्पण कर दिया है।
गैंगस्टर मनदीप सिंह को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया वहां उसको पांच दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मनदीप सिंह विक्की गौंडर का साथी होने के साथ प्रेमा लाहौरिया का रिश्तेदार भी है जिस कारण अदालत ने बारीकी के साथ जांच करने के आदेश दिए है।
गैंगस्टर मनदीप सिंह साल 2015 से फरार था और पुलिस लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।



