GST 18 % से घटाकर 5 % हुई पर Dominos Pizza ने ग्राहकों को कटौती का फायदा नहीं दिया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: Directorate General of Safeguards (डीजीएस) ने जुबिलिएंट फूडवर्क्स पर मुनाफाखोरी को लेकर नोटिस दिया है | कंपनी पर आरोप है कि उसने अपने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: Directorate General of Safeguards (डीजीएस) ने जुबिलिएंट फूडवर्क्स पर मुनाफाखोरी को लेकर नोटिस दिया है | कंपनी पर आरोप है कि उसने अपने डॉमिनोज पिज्जा स्टोर पर जीएसटी दर में कटौती का फायदा ग्राहकों को नहीं दिया |

Domino's Pizza , Notice

एक सूत्र ने कहा कि स्थायी समिति ने मामले को डीजीएस के पास भेजा था | महानिदेशालय ने जुबिलिएंट फूडवर्क्स को नोटिस जारी कर यह पूछा है कि क्या नवंबर में टैक्स दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को दिया गया |

 Domino's Pizza , Notice

GST कटौती का फायदा ग्राहकों को नहीं दे रही थी

सूत्र ने कहा, ‘जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किये जाने के बाद भी डॉमिनोज पिज्जा ने अपने ग्राहकों को इस कटौती का फायदा नहीं दिया | डॉमिनोज की तरफ से ज्यादा शुल्क लिये जाने को लेकर स्थायी समिति में दो ग्राहकों की तरफ से शिकायतें थी | इन शिकायतों के आधार पर जांच की गई और कंपनी को नोटिस दिया गया है |

Domino's Pizza , Notice

जीएसटी काउंसिल ने घटाए थे दाम

जीएसटी काउंसिल ने सभी रेस्त्रां के लिये शुल्क में कटौती की थी और इसे 5 फीसदी कर दिया था | हालांकि इसमें वे रेस्तरां शामिल नहीं हैं जो होटल के भीतर स्थित हैं और कमरों का किराया 7 हजार 500 रुपये और उससे ऊपर हैं | इस कटौती से पहले एयर कंडीशन रेस्तरां पर 18 फीसदी और बिना एयर कंडीशन वाले रेस्तरां के मामले में 12 फीसदी शुल्क का प्रावधान था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *