ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत लगातार कहता आया है कि 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है | भारत बकायदा पाकिस्तान में दाऊद के घर का पता भी कई बार सार्वजनिक कर चुका है | पिछले दिनों भारत ने यूएन में भी इसके सबूत दिए थे, कि दाऊद पाकिस्तान में है और उसे पाकिस्तान सरकार की संरक्षण प्राप्त है |
UN ने माना पाकिस्तान में आतंकी दाऊद
एक तरह से यूएन ने अब भारत के दावों को सही मानते हुए दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने पर अपनी मुहर लगा दी है | यूएन ने पाकिस्तानी 139 आतंकवादियों की लिस्ट में दाऊद को भी रखा है |
139 पाकिस्तानी आतंकियों की लिस्ट में दाऊद
यूएन ने कराची के नूराबाद में दाऊद के होने का जिक्र किया है | यूएन के इस दावों से अब पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर सार्वजनिक हो गया है, और भारत के सबूतों को सही माना गया है |
