शिमला: विधानसभा के बाहर किसानों का हल्ला बोला, सरकार किसानों की समस्याओं पर नहीं गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल किसान सभा के बैनर तले सैंकड़ो किसानों ने विधानसभा के बाहर जमकर हल्ला बोला | सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए किसान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिमाचल किसान सभा के बैनर तले सैंकड़ो किसानों ने विधानसभा के बाहर जमकर हल्ला बोला | सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए किसान सभा के सदस्य बेरिकेटिंग पर चढ़ गए | हालांकि प्रशासन ने किसानों को विधानसभा की तरफ जाने से रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे |

  shimla farmers protest

किसान जंगली जानवरों की समस्या से भी परेशान

किसान सभा के अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि सरकार भूमि से किसानों की बेदख़ली बंद करे | उन्होंने कहा कि किसान जंगली जानवरों की समस्या से परेशान है, और खेतीबाड़ी भी उजड़ चुकी है | लेकिन सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नही है |

shimla farmers protest

सरकार भूमि से किसानों की बेदखली बंद करे- किसान

किसान सभा के अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल के दूध उत्पादकों से भी 16 से 17 रुपये के हिसाब से दूध लिया जाता है | जबकि पानी 20 से 25 रुपये लीटर के हिसाब से मिल रहा है, जो कि दुग्ध उत्पादक के साथ बहुत बड़ा धोखा है | इसलिए सरकार किसानों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करे |

shimla farmers protest

सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं- किसान

किसान सभा के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने भी किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया | साथ ही मौजूदा सरकार भी किसानों की समस्या के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है |

SHIMLA FARMERS PROTEST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *