शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगली आग, गौतम गंभीर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए भारत के खिलाफ एक अपत्तिजनक ट्वीट किया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान का पक्ष लेते हुए भारत के खिलाफ एक अपत्तिजनक ट्वीट किया है | अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति बेहद दुखद और चिंताजनक हैं

भारत के कब्जे वाले कश्मीर की स्थिति बेहद दुखद- अफरीदी

अफरीदी ने लिखा कि वहां आत्म निर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी सत्ता द्वारा बेगुनाहों को मार दिया जाता है | आश्चर्य होता है कि UN और दूसरी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और ये संस्थाएं खूनखराबा रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा कर रही हैं’ |

गौतम गंभीर ने दिया अफरीदी को मुंहतोड़ जवाब 

अफरीदी के इस ट्वीट के बाद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया और लिखा, ‘मीडिया मुझसे शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने के लिए कह रही है। क्या कहूं

अफरीदी डिसमिसल पर नो बॉल का जश्न मना रहे हैं- गौतम

अफरीदी केवल यूएन की तरफ देख रहे हैं। उनके शब्दों में यूएन का मतलब उनके पुराने शब्दकोश में ‘अंडर नाइनटीन’ है, जो उनकी एज ब्रैकेट है। मीडिया रिलेक्स रहे | वह डिसमिसल पर नो बॉल का जश्न मना रहे हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *