ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म Baaghi 2 हर दिन कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बना रही है | 73 करोड़ के वीकएंड कलेक्शन के साथ Baaghi 2 साल 2018 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है | बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को भारत बंद के बावजूद फिल्म ने 10-11 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है |
फिल्म कर रही है ताबड़तोड़ कमाई
Baaghi 2 बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है | भारत बंद की वजह से इन तीनों राज्यों के कई थिएटर्स सिर्फ शाम के शो के लिए खुले थे | इसका असर Baaghi 2 के कलेक्शन पर पड़ा | हालांकि, किसी यंग स्टार की फिल्म का, नॉन-हॉलीडे पर 10-11 करोड़ कमाना अपने आप में ही बड़ी बात है |
शुरुआती चार दिनों में करीबन 83 करोड़ कमाए
Baaghi 2 ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये कमाए, इसी के साथ यह साल 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी | फिल्म ने दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपये बटोरे | रविवार की कमाई 27.60 करोड़ रही | इसी के साथ शुरुआती चार दिन में Baaghi 2 ने तकरीबन 83 करोड़ रुपये कमा लिए |



