ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत को दूसरा वर्ल्ड कप दिलवाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण के साथ नवाजा गया है।
धोनी को यह पुरस्कार वर्ल्ड कप जीतने के सात साल के बाद मिला। बता दें कि धोनी ने फाइनल में छक्का मारा कर भारत को ये खिताब जीतवाया था जिसके सात साल के बाद लेफ्टीनेट जरनल धोनी ने फौजी वर्दी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म भूषण प्राप्त किया।
धोनी के लिए ये दोहरी खुशी है। क्योकि धोनी को ये सम्मान विश्व कप के सातवीं बर्षगांठ के मौके पर दिया गया है। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थी। गौरतलब है कि भारत ने साल 2011 में श्रीलंका को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था।
इस जीत के बाद भारतीय फौज ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद के साथ सम्मानित किया था। कपिल देव के बाद धोनी दूसरे क्रिकेटर है जिनको पद्म भूषण के साथ सम्मानित किया गया है।



