ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: करीब 4 वर्ष पहले घर से इराक में रोज़ी रोटी कमाने के लिए गए होशियारपुर के गांव जैतपुर के गुरदीप सिंह और छावनी कलां के कमलजीत सिंह के शव बेशक उनके गांद पहुंच गए हैं। पर गुरदीप सिंह का अंतिम संस्कार 4 अप्रैल को विदेश से उनके किसी रिश्तेदार के आने पर किया जाएगा |
जबकि कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव छावनी कलां में कर दिया जाएगा। इस मौके मृतक कमलजीत सिंह के बड़े भाई ने सरकार से अपील की कि जिस तरह तरह हमारे भाईयों की लाशों को भारत लाने में सरकार ने 4 वर्ष का समय दिया उसी तरह उनके परिवारों को सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता में किसी प्रकार की देरी ना की जाए और तुरंत जो भी सरकार का फैसला है उनके परिवारों को स्पष्ट बताया जाए।
गुरदीप सिंह और कमलजीत सिंह के शव पहुंचाए गए जैतपुर
4 अप्रैल को किया जाएगा गुरदीप सिंह का अंतिम संस्कार
कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा
गांव छावनी कलां में होगा कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार
Watch Video
https://youtu.be/nfznuuelFLM
