पद्मश्री पुरस्कार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया लोगों को सम्मान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राष्ट्रपति भवन में पद्म, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार सम्मान का आयोजन किया गया | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोक गायिका शारदा सिन्हा,…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: राष्ट्रपति भवन में पद्म, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार सम्मान का आयोजन किया गया | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोक गायिका शारदा सिन्हा, समकालीन भारतीय कलाकार लक्षमण पाइ, अभिनेता मनोज जोशी और भारत में रूस के पूर्व राजदूत अलेक्जेंडर कादाकिन सहित कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया | राष्ट्रपति ने सोमवार को पांच हस्तियों को पद्म भूषण और 38 को पद्मश्री से सम्मानित किया |

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन औऱ अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे | समारोह के दौरान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया |

राष्ट्रपति ने धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दाैरान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण दिया गया। खास बात यह रही कि धोनी को यह सम्मान उसी दिन मिला, जिस दिन भारत ने 2011 विश्व कप जीता था।

padma-award- dhoni

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया लोगों को सम्मान

अभिनेता जोशी, कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए काम कर रहे दासमोदर गणेश बापट, मणिपुर की बुनकर सुबादानी देवी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया | कर्नाटक के सूफी भजन गायक इब्राहिम नबीसाहेब सुतकर, वन्यजीव संरक्षक रोमुलुस व्हितकर और मिजोरम के शिक्षा शास्त्री ए. जाकिया को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

 

विदेशी भी हुए पद्म पुरस्कार से सम्मानित

पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले विदेशियों में फिलीपींस के जोस मा जोय भी शामिल हैं। उन्हें व्यापार और उद्योग में योदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। मलेशिया के दातुक रामली इब्राहिम, लाओस के बोउनलप केओकांगना, कंबोडिया के हुन मान्य , जापान के प्रोफेसर टोमिओ मिजोकामी , म्यांमार के थांत म्यइन्ट यू और इंडोनेशिया के बापक न्योमान नुआरता को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *