ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गाड़ी पर हमला करने वाले आरोपी और उसके साथी को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने माफी दे दी है | विज ने सब कुछ भुलाने की बात कहकर आरोपियों को माफी देने के मामले पर पानीपत के एसपी से बात भी की है | वहीं पानीपत में हुई घटना के बाद अंबाला में अनिल विज के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है | दरअसल पानीपत में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक से वापिस लौटने के दौरान सचिवालय में एक युवक ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार पर ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया था |
घटना के बाद पुलिस ने ईंट मारने वाले आरोपी युवक और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया था | स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक सिरफिरे आदमी ने नशे में धुत होकर गाड़ी पर पत्थर मार दिया था। जो हो गया सो हो गया अब उन्हें माफ कर देना चाहिए। पुलिस यदि उन्हें माफ कर देती है तो मुझे कोई एतराज नहीं है |
अनिल विज ने दी हमलावर को माफी
कल हुआ था पानीपत में स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी पर हमला
आरोपी ने ईंट बरसाकर तोड़ा था गाड़ी का शीशा
विज बोले- जो हुआ सो हुआ
युवकों को माफ कर दिया जाए तो मुझे कोई एतराज नहीं-विज
पुलिस से नाराज दिखे अनिल विज, बोले-पुलिस से हुई चूक
‘कौन कहां से आ रहा है इस बात का रखा जाना चाहिए था ध्यान’
अंबाला में विज के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
Watch Video
https://youtu.be/K2LIiRyBras
