ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में दिनों दिन बढती जा रही लच्चर गायकी को लेकर पंजाब पुलिस ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने मोहाली में पंजाबी गायकों और कलाकारों के साथ मीटिंग रखी थी।
इस मीटिंग में पंजाबी गायक सुरजीत खान, गिल हरदीप, मशहूर गायिका अनमोल गगन, राजबीर ढिल्लों आदि शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि एसएसपी ने इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कलाकारों और गायकों को कहा कि पंजाबी गीतों पर बननी वाली वीडियों के द्धारा नशे, गैंगस्टरों और बंदूक इत्यादि नौजवान पीढी पर बहुत बूरा प्रभाव पा रहे है जिस कारण इसका रूझान रोकना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ गायकों और कलाकारों ने कहा कि पंजाबी गीतों में दिखाए जाने वाले हथियारों, नशे इत्यादि को दिखाना गलत है। इसलिए पंजाब के युवको को इन गीतों से बचाने के लिए इस तरह के गीतों पर रोक लगानी चाहिए। इसके साथ ही गायकों ने इस तरह के गीतों को ना गाने का भी भरोसा दिया।


