ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मशहूर पंजाबी गायक सिप्पी गिल पर लचर गायकी का दोष लगाया गया है। जिस कारण आरटीआई कारकुन परविंदर सिंह कितणा ने पुलिस को सिप्पी गिल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि सिप्पी गिल का गीत ‘कुड़िए तू अफगानी अफीम वर्गी ना‘ केवल लच्चर गायकी को बढ़ावा दे रहा है बल्कि महिलाओं का भी अपमान कर रहा है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है ये गीत काफी समय से चल रहा है पर इसके बारें में कुछ दिन पहले ही पता चल पाया है।
गौरतलब है कि परिवंदर सिंह कितणा ने साल 2013 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अश्लिल गीतों को रोकने के लिए पटीशन दायर की थी। जिस कारण हनी सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।


