चाय घोटाला: महाराष्ट्र के सीएम की चाय का खर्च 3 करोड़ रूपए,प्रति दिन चाय का खर्च 18500

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार पर चाय घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रति दिन चाय…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार पर चाय घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रति दिन चाय की खपत 18500 रूपए है। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने आरआईटी का हवाला देते हुए कहा है कि पिछले कई सालों से चाय की खपत पर काफी खर्च किया गया है। चाय पर हुआ खर्च चौंकाने वाला है।

Devendra Fadnavis

आरआईटी की रिपोर्ट की मानें तो साल 2017से 2018 में सीएमओं में करीब 3,34,64,904 रूपए तक की चाय पी गई है। इसके इलावा निरूपम ने सीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस किस तरह की चाय पीते है। जो इतना खर्च चाय पर आ गया है।

 Sanjay Nirupam

लगता है कि सीएम गोल्डन टी पीते होगे तभी चाय का खर्च ज्यादा है। हालांकि निरूपम ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र में किसानों की खुदकुशियां बढती ही जा रही है। महाराष्ट्र सरकार इन किसानो के लिए कुछ नहीं कर रही है पर चाय पर जरूर खर्च किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *