ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रूस के पूर्व जासूस सर्गेई स्किरपल को जहर देने के आरोप में अमेरिका और रूस के बिच तनातनी जारी है | रूस ने अमेरिका के 60 राजनयिकों को निकाल दिया है और सेंट पीटर्सबर्ग कॉंन्सुलेट को बंद करने का फैसला किया है | उन्हें देश छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है |
भारी दबाव का परिणाम- रूसी विदेश मंत्री
रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार मॉस्को में तैनात अमेरिका के 58 राजनयिकों के साथ ही येकर्तनबर्ग में दो जनरल कांसुलेट अफसरों को भी निकाला गया है | रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने उजबेकिस्तान में कहा कि ये भारी दबाव का परिणाम है |


