ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पुलिस और सेना ने वीरवार को अमृतसर के चाटीविंड से पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सेना की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, सेना प्रतिष्ठान के फोटो, नक्शे, सेना की आक्रामक रणनीतियों आदि की सूचनाएं मिली हैं |
जासूस की पहचान मोगा जिले के गांव डालेके के रवि कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि उसे आईएसआई ने फेसबुक के माध्यम से करीब 7 महीने पहले भर्ती किया था। आईएसआई ने उसे 20 फरवरी को दुबई भी भेजा था | जहां उसे काम के बारे में बताया गया था। दुबई में उसे पता चला था कि आईएसआई बड़ी संख्या में फर्जी फेसबुक अकाउंट चला रहा है। उसे दुबई के रास्ते पैसा भेजा जा रहा था।
अमृतसर से ISI का पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
खुफियां एजेंसियों ने किया गिरफ्तार
फेसबुक के जरिए जुड़ा था ISI से
सेना की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज़ बरामद
Watch Video
https://youtu.be/DbSbZkH-zb8
