ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ED को मनी लांड्रिंग के एक मामले में भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। अदालत ने ED को माल्या की संपत्ति कुर्क करने और स्टेटस रिपोर्ट 8 मई तक पेश करने का भी निर्देश दिया है।
माल्या की संपत्ति होगी कुर्क
आपको बता दें कि देश के सबसे बड़े शराब और एयरलाइंस कारोबारी रहे विजय माल्या पर भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित 17 अन्य बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेकर देश से भागने का आरोप है।
माल्या पर करीब 9000 करोड़ रुपये कर्ज
इससे पहले भी कोर्ट ने माल्या के खिलाफ नोटिस जारी किया था, लेकिन कई नोटिस के बाद भी वो पेश नहीं हुआ। जिसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ED को संपति जब्त करने का आदेश दिया |



