शिमला: गुड़िया के कातिलों को बेनकाब करने का CBI ने किया दावा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया मर्डर रेप मामले से सीबीआई जल्द पर्दा उठाएगी | सीबीआई ने 25 अप्रैल से पहले गुड़िया के कातिलों को बेनकाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया मर्डर रेप मामले से सीबीआई जल्द पर्दा उठाएगी | सीबीआई ने 25 अप्रैल से पहले गुड़िया के कातिलों को बेनकाब करने का दावा किया है | सीबीआई ने हाईकोर्ट की फटकार खाने के बाद कोर्ट में अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट पेश की |

25 अप्रैल को करेगी फिर स्टेटस रिपोर्ट पेश

सीबीआई ने दावा किया कि उनके हाथ गुड़िया मामले से जुड़े अहम् सुराग लगे है | CBI ने दावा किया कि गुड़िया के कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे | हिमाचल हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस संजय करोल और जस्टिस संदीप शर्मा ने सीबीआई को 25 अप्रैल तक फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा।

CBI के निदेशक को कोर्ट में पेश होने के लिए 9 मई तक का समय

कोर्ट ने पिछले कल 28  मार्च को सीबीआई के निदेशक को 18 अप्रैल को हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किये थे | जिसके बाद सीबीआई ने दोबारा अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का आग्रह किया और अपनी रिपोर्ट पेश की जिसके बाद कोर्ट ने सीबीआई के निदेशक को कोर्ट में पेश होने के लिए 9 मई तक का समय दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *