वर्दी के रौब में पुलिस ने तीन युवकों को बुरी तरह पीटा, एक का टूटा हाथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस अदालतों के हुक्मों के बाद भी बेकसूर लोगों पर अत्याचार करने से बाज़ नहीं आ रही है। ताजा मामला अब मानसा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब पुलिस अदालतों के हुक्मों के बाद भी बेकसूर लोगों पर अत्याचार करने से बाज़ नहीं आ रही है। ताजा मामला अब मानसा से सामने आया है जहां पर पुलिस अधिकारी ने बेकसूर युवको को पुलिस थाने में ले जाकर इतना मारा की तीन युवकों में से एक का हाथ टूट गया है। इस वारदात के बाद पीड़ित युवक का कहना है कि यदि उसको इंसाफ नहीं मिला तो वो आत्महत्या कर लेंगा।

youth injured

पीड़ित ने बताया कि वो ठेकेदारी का काम करता है। जब वो अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो रास्ते में पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। मोटरसाइकिल पर तीन लोग होने के कारण तीनों डर गए जिस कारण दो युवक पीछे ही उतर गए थे। पर पुलिस ने उनको देख लिया। जिस कारण पुलिस ने तीनों को चौकी में लेकर चले गए।  वहां पर उनको बहुत मारा गया।

punjab police

पीड़ित युवको का कहना है कि उनके साथ मारपीट शक के आधार पर की गई है। इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि उनको पुलिस ने इस शर्त पर छोड़ा है कि वो बाहर जा कर किसी को भी कुछ नहीं बताएंगे। साथ ही पुलिस ने उनसे ये भी लिखवाया है कि उनके साथ हादसा हुआ जिस कारण उनकी ऐसी हालत हुई है।

youth injured

पर अब वो इंसाफ की मांग कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ थाने के इंचार्ज ने कहा कि युवक का हाथ पहले से ही टूटा हुआ था। अब देखना ये होगा कि पुलिस प्रशासन क्या कारवाई करती है। ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी पुलिस ने अपनी वर्दी के जोर पर मासूमों पर अत्याचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *