अंबालाः महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, बच्ची की हालत गंभीर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कलकत्ता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया | जानकारी के मुताबिक रुड़की और सहारनपुर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कलकत्ता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया | जानकारी के मुताबिक रुड़की और सहारनपुर के बीच यात्रियों ने महिला की डिलीवरी करवाई | जच्चा- बच्चा को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए | उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। डाक्टरों के मुताबिक बच्ची प्री मेच्योर है जिसका समय से पहले जन्म हो गया है | अम्बाला कैंट के मेडिकल आफिसर और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ सुरेश कंसल ने बताया कि पैदा हुई बच्ची करीब 7 महीने की है | डाक्टर के अनुसार बच्ची का जन्म निर्धारित समय से लगभग सवा दो महीने पहले हो गई है | इसका वजन  भी तकरीबन 600 ग्राम है जो बेहद चिंताजनक है। बच्ची को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है ।

अंबालाः महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म

कोलकाता से अमृतसर जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में हुई डिलीवरी

जच्चा- बच्चा को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई किया गया रेफर

बच्ची की हालत बताई जा रही गंभीर

Watch Video 

https://youtu.be/bXVpXzmZjgU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *