ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट के शहीद बलविन्दर सिंह नगर में रहने वाला एक गुरप्रीत नामक नौजवान संत बनने का चाहत में घर से भाग गया है । युवक दिन भर सिर्फ बाबा रामदेव के ही कार्यक्रम देखता रहता था और हमेशा ही सन्त बनने की बात करता रहता था ।
गुरप्रीत ज्यादातर गले मे मोतियों की माला ओर पैरो में लकड़ी के खड़ाऊ पहने रहता था । गुरप्रीत के घर से चले जाने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है । परिजनों को चिंता सता रही है कि उनके बच्चे के पास कोई रुपए पैसे भी नही है अब वह क्या खायेगा ओर किस हालत में रह रहा होगा । खोजने पर भी नहीं मिल रहा युवक ।
गुरप्रीत के पिता ने बताया कि उनका लड़का संत बनना चाहता था । इसीलिए वह घर से दो दिन से लापता है । उन्होने बताया कि किसी ने उनको सूचना दी कि उनका लड़का बाबा फरीद जी गेट पर हाथ जोड़ कर खड़ा था । लेकिन उसकी खोज की तो वो कहीं भी नहीं मिला । पुलिस भी तलाश में जुटी, वही दुखी परिजनों ने पुलिस को भी इस बाबत सूचित कर दिया है । एसएचओ संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें गुरप्रीत के लापता होने की सूचना मिली है और परिजनों से बात करके उसकी तलाश भी शुरू कर दी है
