पंजाब एंड सिंध बैंक सिनेमा रोड की असिस्टैंट मैनेजर पर बैंक में जमां लोगों की एफडी और बैंक के फंड में हेराफेरी करने का आरोप लगा है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले का कार्रवाई शुरु कर दी है ।
दरअसल पंजाब एंड सिंध बैंक सिनेमा रोड की असिस्टैंट मैनेजर, इस पर आरोप है कि इसने बैंक में जमां लोगों की एफडी और बैंक के फंड में हेराफेरी कर अपने कुछ रिश्तेदारों के खातों में जमां करवा कर निकलवा लिए। बैक को फ्राड का उस समय पता चला जब कुछ ग्राहक अपनी एफडी के पैसे लेने के लिए बैंक पहुंचे ।तब लोगों को पता चला की उनके पैसे तो पहले ही निकलवा लिए गए। शिकायतें मिलने के बाद बैंक ने पहले अपने स्तर पर जांच की और पाया कि बैंक की ही परमीजत कौर असिस्टैंट मैनेजर ने बैंक के रिकार्ड से छेड़छाड़ कर विभिन्न लोगों के खातों से पैसे निकलवा कर अपने ही रिश्तेदारों के खातों में डाल दिए और बाद में वो पैसे निकलवा लिए गए । जिसके बाद जांच बैंक अधिकारियों ने की और पुलिस को शिकायत भी दी। बटाला पुलिस ने शिकायत की जांच की तो सारा मामला सामने आने के बाद महिला मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुट गई है लेकिन उन लोगों का क्या जिनके पैसे डूब चुके है ये फ्रॉड़ का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं ।
Watch Video
https://youtu.be/UWbQbkDy8fc
