ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जिस कारण इस दौरान 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं आरोपियों को अस्पताल लाई पुलिस के साथ पीड़ित पक्ष ने हाथापाई भी की और गाड़ियों के शीशे भी तोड़े।
साथ ही पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए।
जिसके बाद भारी सुरक्षा के बीच घायलों का मेडिकल करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।



