ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपने कामों से चर्चा में रहने वाली राधे मां अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुई।
इस दौरान उन्होने लंगर हाल में 10 हजार प्लेट, 10 हजार ग्लास और 10 हजार चम्मच दान में दिए।
इसके इलावा उन्होने लंगर में सेवा भी करवाई साथ ही उन्होन प्रसाद को भी ग्रहण किया। वहां पर झूठे बर्तन भी धोए।
इस दौरान उन्होने कहा कि उनकी कोई भी हैसियत नहीं है कि वो स्वर्ण मंदिर आकर दान करें। जो कुछ उनको गुरू ने दिया वो उसमें से ही उनको अर्पण करने के लिए आई है।
इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि वो अन्य धार्मिक स्थलों में भी इस तरह ही दान करेंगी।
उनको मिली हुई जिन्दगी के लिए उन्होने वाहेगुरू को धन्यावाद किया है। इसके इलावा उनको सिरोपा और गोल्डन टेंपल की एक स्मृति के साथ सम्मानित भी किया गया।
बता दें कि राधे मां पर एक मॉडल ने ये आरोप लगाया कि वो सैक्स रैकेट चलाती है। साथ ही एक महिला ने उन पर शारीरिक उत्पीड़न के भी आरोप लगाए है।





