पंजाब में टैक्स भरने वालों पर भारी पड़ेगा ‘चाय का कप’ #PunjabBudget2018

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने 2018 बजट में सरकार ने नया टैक्स लगाया है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने अपनी बजट के पिटारे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने 2018 बजट में सरकार ने नया टैक्स लगाया है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने अपनी बजट के पिटारे में से टैक्स भरने वाले के लिए तोहफे की जगह और भी ज्यादा बोझ डाल दिया है। सरकार ने करदाताओं के सिर पर विकास के नाम पर नया टैक्स लगा दिया है। अब सरकार करदाताओं से 200 रूपए प्रति महीने के हिसाब के साथ विकास टैक्स बसूलेगी।

manpreet badal

जब सरकार की तरफ से लगाए विकास टैक्स के बारें में मनप्रीत बादल से पुछा गया तो वित्त मंत्री ने कहा कि इतने में तो आमतौर पर चाय पी ली जाती है। मनप्रीत बादल के बयान से तो ऐसे लग रहा है कि करदाताओं को 200 रूपए अपनी चाय के पैसे को समझ कर अदा करने पड़ेगे।  उनके इस बयान से लग रहा है कि मनप्रीत बादल विकास के टैक्स के सवाल पर सही तर्क पेश करने में असफल रहे और उन्होने अपनी बात को चाय की तरफ मोड़ दी और कहा कि यदि हम चाय पीने के लिए बैठ जाए तो इतना खर्चा आमतौर पर हो ही जाता है।

manpreet badal

इस टैक्स से सरकार को हर महीने टैक्स भरने वालो की जेब से विकास टैक्स के नाम पर 1500 करोड़ के करीब की आमदन प्राप्त होगी। जिस पर मनप्रीत बादल का कहना है कि इस टैक्स को पैसे शगुन स्कीमों के द्वारा गरीबों के पास पहुंचाया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=e7iK9cCedmk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *