कैम्ब्रिज एनालिटिका की ओर से फेसबुक यूजर्स का डेटा चुराकर चुनावों को प्रभावित करने की खबरों ने पूरे विश्व मं हड़कंप मचा रखा है | दुनिया भर के सोशल मीडिया यूजर्स परेशान हैं | भारत में 2019 के चुनावों को लेकर भी भारत सरकार अपनी चिंता जाहिर कर चुकी है |
मजबूत होंगे फेसबुक के सुरक्षा फीचर्स- जकरबर्ग
इस बीच फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक यूजर्स को भरोसा दिलाते हुए कहा है | कि भारत जैसे देशों में चुनाव से पहले सुरक्षा फीचर को मजबूत किया जाएगा | ताकि डेटा लीक जैसी स्थिति पैदा न हो सके |
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टूल किया जाएगा ऐड- जकबर्ग
न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टूल ऐड किया है, जिससे फेक अकाउंट्स का पता लगाया जा सकेगा। इससे चुनावों को प्रभावित करने के लिए फर्जी खबरों के प्रसार को भी नियंत्रित किया जा सकेगा |

