ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर के गांव मंडार की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं | पीड़ित महिला ने बाताया कि वो जब घर पर अकेली थी, इस दौरान गांव का रहने वाला युवक उसके घर आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
हांलांकि महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग निकली | इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है | वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है |
