Data Leak मामले में फेसबुक ने मानी गलती, जानिए जुकरबर्ग ने क्या कहा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेटा लीक मामले को लेकर फेसबुक लगातार चर्चाओं में बना हुआ है |  इस बीच फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस मुद्दे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेटा लीक मामले को लेकर फेसबुक लगातार चर्चाओं में बना हुआ है |  इस बीच फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस मुद्दे को लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखा है | अपने पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कंपनी ने इस मामले में अभी तक कई कदम उठाए हैं और आगे भी कड़े कदम उठा सकती है |

facebook data leak 1

अगर हम इसमें फेल होते हैं तो ये हमारी गलती है- जकरबर्ग

जकरबर्ग ने कैम्ब्रिज एनालिटिका के मामले में अपनी गलती को कबूला है | जकरबर्ग ने लिखा कि लोगों के डेटा को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है | अगर हम इसमें फेल होते हैं तो ये हमारी गलती है |

facebook-data-leak

गलतियों को सुधारा जा रहा है- जकरबर्ग उन्होंने कहा कि हमने इसको लेकर पहले भी कई कदम उठाए थे, हालांकि हमसे कई गलतियां भी हुईं लेकिन उनको लेकर काम किया जा रहा है | फेसबुक पर अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार जकरबर्ग ने खुद को बताया और गलतियों से सीखने की कोशिश करते हुए लोगों का विश्वास जीतने की बात कही |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *