ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब विधान सभा का आज तीसरा दिन है। विधानसभा के तीसरे सत्र में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल पंजाब विधानसभा का घेराव कर सकते है। भारतीय किसान यूनियन अपनी मांगो को लेकर विधानसभा का घेराव कर सकते है।
इस दौरान कैप्टन सरकार से किसानों का सारा कर्जा मांफ करने की मांग की जा सकती है। क्योकि कैप्टन सरकार ने सरकार बनने से पहले जो वादा किया था कि सरकार बनने पर किसानों का सारा कर्जा माफ किया जाएगा। अपने वादे को पंजाब सरकार भूल गई और कैप्टन ने सरकार बनने के बाद किसानो के साथ धोखा किया है।
इस मुद्दे को मुख्य रखते हुए यूनियन मोहाली के गुरूद्वारा अंब साहिब से विधानसभा का घेराब करने के लिए जाएंगे। यूनियन कैप्टन सरकार को किसानों के साथ किए गए कर्ज माफी के मुद्दे को याद करवाने के लिए विधानसभा का घेराव करेंगी। बहराल बिधानसभा के बाहर पुलिस की भारी मात्रा में तैनाती की गई है।


