ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है | आज भी विधानसभा में हंगामे के आसार हैं | इससे पहले कल पंजाब सरकार ने विधानसभा सत्र दौरान बड़ी घोषणा करते कहा कि वे श्री हरमंदिर साहिब तथा श्री दुर्गायाना मंदिर में चलाए जाने वाले लंगर पर लगने जी.एस.टी. में पंजाब सरकार अपना शेयर नहीं लेगी। कैप्टन सरकार के इस फैसले की विरोधी पक्ष ने भी प्रशंसा की।
इससे पहले पंजाब विधानसभा में बजट सैशन के दूसरे दिन राज्यपाल के धन्यावाद भाषण पर चर्चा की गई। इस दौरान विधायकों ने सरकार से पंजाब के मुद्दों पर सवाल किए। आप के विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने कैप्टन से पूछा कि विभिन्न विभागों पर खाली पड़े पद कब भरे जाएंगे और एस.एस.बोर्ड कब बनाया जाएगा। कैप्टन ने सुखपाल खैहरा को जवाब दिया कि सरकार की आर्थिक हालत बारे खैहरा जानते हैं और हम जल्दी ही ये पद भरेंगे।
पंजाब विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन
विधानसभा सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
विपक्ष कर सकता है सत्र के दौरान हंगामा
